BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: नशे के कारोबार पर बड़ी चोट! पंचायत चुनाव से पहले पुलिस का एक्शन..35 पेटी अंग्रेज़ी शराब के साथ गैंग धरा गया..2.5 लाख की अंग्रेज़ी शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पंचायत और नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सघन चेकिंग के दौरान कोटा थाना और साइबर सेल (ACCU) की टीम ने मध्य प्रदेश से लाई जा रही 35 पेटी अंग्रेज़ी शराब जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्कार्पियो और अर्टिगा वाहन के साथ 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 02 फरवरी 2025 को कोटा-बिलासपुर मेन रोड पर मौहारखार के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो (CG 04 KJ 0913) और मारुति अर्टिगा (CG 16 CT 0649) को रोका। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 18 पेटी (900 नग) गोवा व्हिस्की और अर्टिगा से 16 पेटी (800 नग) गोवा व्हिस्की बरामद हुई। कुल 306 लीटर अंग्रेज़ी शराब की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब बलौदाबाजार-भाटापारा निवासी नितिन जायसवाल के लिए लाई जा रही थी। पुलिस ने शिवप्रसाद यादव, सोनू गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता और खरीददार नितिन जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिसके आधार पर संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी जाएंगी।

पुलिस की सख्त चेतावनी: नशे के सौदागर नहीं बचेंगे…….

बिलासपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि आगामी चुनावों को देखते हुए अवैध शराब और नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिलेभर में नाकेबंदी और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अवैध कारोबारियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

01. शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी चिरमिरी,

02. सोनू गुप्ता पिता अजय गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी चिरमिरी,

03. ⁠दिनेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 33 वर्ष निवासी चिरमिरी,

04. ⁠दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता पिता सुभाष गुप्ता उम्र 43 वर्ष निवासी चिरमिरी,

05. ⁠नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा।।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...