कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा के वार्ड क्रमांक-1 स्थित सूदन पारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने अधिकारियों के मार्गदर्शन में मौके पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हीरो मेट नेताम (40), निवासी वार्ड क्रमांक-1 सूदन पारा, कोटा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की।
