BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकेरा में शनिवार रात बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय गृहिणी की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। करंट की चपेट में आने के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजन तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे मस्तूरी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुकुर्दीकेरा निवासी धनेश्वरी यादव (28) गृहिणी थीं। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर में थीं। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और उनकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए धनेश्वरी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। एंबुलेंस के जरिए उन्हें मस्तूरी के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...