ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फर्जी एंटी करप्शन अफसर बनकर कर रहा था वसूली, हुआ गिरफ्तार, पुलिस जांच में बड़े खुलासों की उम्मीद…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर लोगों से वसूली कर रहा था। आरोपी कई नामों से पहचान बनाता था और कारोबारियों को अपना निशाना बना रहा है। जानकारी के अनुसार, रायपुर में चल रहे ड्रग्स सिंडिकेट मामले में कुछ कारोबारियों के नाम सामने आए थे। इसी कड़ी में आरोपी आशीष दास उन कारोबारियों के पास पहुंचा और खुद को कभी क्राइम ब्रांच का तो कभी किसी थाने का कर्मचारी बताकर उनसे पैसों की मांग करने लगा। पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत पुरानी बस्ती थाना पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो का आईकार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आशीष के कुछ पुलिसकर्मियों से गहरे संबंध हैं और वह अक्सर उनके साथ उठता-बैठता भी देखा गया है। अब जांच का विषय है कि कहीं आरोपी किसी पुलिसकर्मी की शह पर तो वसूली का खेल नहीं खेल रहा था। फिलहाल रायपुर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसका नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...