BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में आवारा मवेशियों को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। भारतमाला सड़क के पास मवेशी छोड़कर लौट रहे ग्राम लिमतरा के चार ग्रामीणों पर रलिया के लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में चार ग्रामीण घायल हुए, जिनमें गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर की सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मस्तूरी थाना पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त की रात ग्राम लिमतरा निवासी ग्रामीण अपनी धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे करीब 15 से 20 आवारा मवेशियों को ग्रामीणों ने भगाकर ग्राम रलिया के आगे भारतमाला सड़क के किनारे छोड़ दिया। इसके बाद वे वापस लिमतरा लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे रलिया भारतमाला सड़क स्थित पुल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि मवेशियों को अपनी ओर लाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और आरोपियों ने ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लाठी-डंडों, हाथ और मुक्कों से ग्रामीणों पर हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में ग्रामीणों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट में उमेश बरगाह सहित अन्य ग्रामीण घायल हुए। वहीं मुंडूल केंवट और जीवन मेहर को गंभीर चोटें आने के बाद तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान जीवन मेहर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा………

घटना के बाद उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे एवं अन्य सामान भी जब्त किया गया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

गिरफ्तार आरोपियों में गजानंद पटेल (35), अजय चंद्राकर (28), अश्विनी पटेल (22), आलोक सिदार (18), कोमल चंद्राकर (22), लोमस चंद्राकर (19) और घनश्याम चौहान उर्फ गोलू (29), सभी निवासी ग्राम रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 103(2) और 112 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। घटना में शामिल फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...