BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के सिल्ली मोड़ के पास शनिवार सुबह पुल के नीचे नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर जब नवजात पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात शिशु को पुल के नीचे छोड़कर मौके से फरार होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने नवजात की बेहतर चिकित्सा और निगरानी के लिए उसे बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। नवजात की हालत को लेकर चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया जा रहा है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में पूछताछ करने के साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को पुल के नीचे किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल नवजात को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...