BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लिमतरा के ग्रामीणों पर गुरुवार रात ग्राम रलिया के पास घात लगाकर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 38 वर्षीय जीवन मेहर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों का मस्तूरी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक का शव सिम्स में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार, लिमतरा निवासी जीवन मेहर गुरुवार शाम करीब 5 बजे हीरालाल यादव (50), राकेश बरगाह (28) और मुकेश पटेल (38) के साथ आवारा मवेशियों को दलहा पहाड़ के जंगल में छोड़ने गए थे। रात करीब 8.30 बजे मवेशियों को जंगल में छोड़कर चारों दो बाइक से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि ग्राम रलिया के पास 6 से 8 लोग पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठे थे। ग्रामीणों के पहुंचते ही आरोपितों ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट में चारों ग्रामीण घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जीवन के सिर पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आवारा मवेशियों को जंगल में छोड़ने को लेकर दोनों गांवों के कुछ लोगों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि मवेशियों को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र...