बिलासपुर; चुनाव से पहले पुलिस का शिकंजा! 240 पाव शराब के साथ तस्कर दबोचा गया, स्कूटी भी बरामद, पढ़िए खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 पाव अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी, तभी 3 फरवरी 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि सूर्या चौक, चिंगराजपारा में एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी (क्रमांक CG 10 AZ 2003) में सफेद बोरी और पिट्ठू बैग में अवैध देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी योगेश कुमार यादव को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी से 240 पाव देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और स्कूटी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..
योगेश कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 34 वर्ष निवासी गणेश चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
