BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सुशासन तिहार से गायब सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस..कलेक्टर ने कहा— ड्यूटी से नदारद रहना गंभीर लापरवाही, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यक्रम से गैरहाजिर रहने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने सकरी परियोजना की सीडीपीओ अनुराधा आर्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीपीओ आर्य की ड्यूटी तखतपुर विकासखण्ड के काठाकोनी पेण्डारी क्लस्टर में प्रभारी अधिकारी के रूप में लगाई गई थी। लेकिन निरीक्षण के दौरान वे मंगलवार सुबह 10 बजे तक मौके पर उपस्थित नहीं पाई गईं। कलेक्टर ने जारी नोटिस में कहा है कि शासन के इस प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में ड्यूटी से नदारद रहना कार्य के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। यह आचरण सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसे कदाचरण की श्रेणी में माना गया है। नोटिस में पूछा गया है कि संबंधित कृत्य के लिए आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय पर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करें, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती को कर्मचारियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...