BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! पंचायत चुनाव से पहले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कसा शिकंजा…चाकू और चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना तोरवा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर हथियार लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना तोरवा पुलिस को 2 फरवरी 2025 को सूचना मिली कि बापूनगर क्षेत्र में एक युवक चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राहुल चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार, बापूनगर तोरवा को धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इसी दिन दूसरी सूचना पर थाना तोरवा पुलिस ने लालखदान महमंद क्षेत्र में लोहे का चापड़ लेकर लोगों को धमका रहे आरोपी गणेश पासी उम्र 30 वर्ष निवासी लालखदान बाजारपारा, तोरवा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौके से ही चापड़ जब्त कर लिया और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे भी न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; 10 जून को रोजगार मेला: 653 पदों पर होगी भर्ती; 5वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा ... बिलासपुर; 550 कैमरों की नजर में पूरा बिलासपुर शहर, तेज रफ्तार पड़ेगी भारी; पांच महीने में 14,372 चाल... बिलासपुर में मटका लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, नगर निगम के 'विकास भवन' का घेराव कर सरकार और प्रशासन क... बिलासपुर; बुधवारी बाजार में दर्दनाक घटना: शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग, सड़क किनारे पड़े यु... बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो... बिलासपुर में अवैध संबंध के शक में फल कारोबारी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत; रायपुर से दबोचा गय...