BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में सनसनी, तालाब से मिला अज्ञात युवक का शव, छात्र के लापता होने से जुड़ रही कड़ियाँ……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बने तालाब में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी रोक दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद तालाब से युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे मरचुरी में सुरक्षित रखा है। लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इसी बीच, पटना निवासी गौरह अयूब ने आशंका जताई है कि यह शव उसके बड़े भाई अर्सलान अंसारी का हो सकता है, जो पिछले तीन से चार दिनों से लापता है। गौरह अयूब ने बताया कि उसका भाई अर्सलान गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था, लेकिन कुछ दिनों से न तो उसका कोई संपर्क हो पा रहा था और न ही कोई जानकारी मिल रही थी। परिवार की तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर गौरह खुद बिलासपुर पहुंचा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि फिलहाल यह जांच की जा रही है कि तालाब में मिला शव वास्तव में अर्सलान अंसारी का ही है या किसी और का। गौरह ने कहा कि उनके माता-पिता बिलासपुर के लिए रवाना हो चुके हैं, और उनके पहुंचने के बाद ही शव की अंतिम पहचान हो पाएगी। यह घटना यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। परिसर में हजारों छात्र पढ़ाई करते हैं, ऐसे में तालाब से एक युवक का शव मिलना बेहद चिंताजनक माना जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि छात्र तीन दिन तक लापता रहा, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं थी। सूत्रों के अनुसार, शव मिलने के बाद ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और शव की पहचान की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। अब देखना होगा कि यह मामला दुर्घटना का परिणाम है या किसी बड़ी लापरवाही का नतीजा  पुलिस जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो...