बिलासपुर! मोबाईल झपटा मारकर भागने वाला आरोपी चंद घंटों में चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर : (प्रांशु क्षत्रिय) दिनांक 30 जनवरी 2025 की रात करीब 11 बजे, नूतन चौक स्थित एक भोजनालय से खाना खाकर लौट रही महिला ने अपने मोबाईल की चोरी की शिकायत सरकण्डा थाना में दर्ज कराई। महिला के अनुसार, गया विहार एकेडमी के पास एक युवक ने उसका वन प्लस मोबाईल, जिसकी कीमत 60000 रुपए थी, झपट कर छीन लिया और फरार हो गया। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकण्डा पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान अतुल यादव के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, तो उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को 1 फरवरी 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
ये है गिरफ्तार आरोपी………
अतुल यादव पिता उमेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी लम्बोदर नगर नूतन चौक सकरण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
