BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: ऑटो में सफर कर रही युवती का बैग पार; जेवर समेत हजारों की चोरी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में ऑटो से सफर कर रही एक युवती का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में सोने-चांदी के जेवर, जरूरी दस्तावेज और नकदी रखी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द चौक निवासी श्रद्धा भोई ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह बेबी केयर का काम करती हैं और 21 मार्च 2026 को काम के सिलसिले में अग्रसेन चौक स्थित ग्लैक्सी मैक्स सर्विस ऑफिस गई थीं। वहां से अगले दिन आने के लिए कहे जाने पर वह ऑटो से पुराना बस स्टैंड पहुंचीं। पीड़िता के अनुसार, पुराना बस स्टैंड से उन्होंने देवरीखुर्द जाने के लिए दूसरा ऑटो लिया। इस दौरान ऑटो चालक ने उनका बैग पीछे रख दिया। ऑटो में कुल तीन सवारी मौजूद थीं। शाम करीब 7 बजे जब वह अपने गंतव्य देवरीखुर्द पहुंचीं और ऑटो से उतरीं, तब उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब हो चुका है। बैग में सोने की एक अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ी अंगूठियां, एक जोड़ी पायल, तीन चांदी के चेन, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड, मोबाइल चार्जर तथा करीब 4 हजार रुपये नकद रखे थे। कुल मिलाकर लगभग 15 हजार रुपये की संपत्ति चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने अपने स्तर पर बैग की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा ऑटो चालकों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...