ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गर्भवती प्रेमिका की हत्याः प्रेमी को था अवैध संबंध का शक, गला घोंटकर मार डाला…खबर पढ़कर जानिए हत्या की रात क्या हुआ, पढ़िए खबर…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लिव-इन में रह रही 22 वर्षीय गर्भवती महिला की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी अनिल सिंह यादव (19) को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और से संबंध है और गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। जानकारी के अनुसार, अनिल और अनिला सिंह के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों ने डेढ़ महीने पहले मंदिर में शादी भी की थी, लेकिन कानूनी रूप से विवाह मान्य नहीं था क्योंकि अनिल अभी बालिग नहीं हुआ था। उन्होंने स्टांप पेपर पर नोटरी कर शपथ-पत्र बनवाया था। मंगलवार, 28 जनवरी की शाम करीब 8 बजे अनिला किसी का फोन आने के बाद घर से बाहर निकली थी। देर रात तक वह नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसे फोन किया। उसने जल्द वापस आने की बात कही, लेकिन फिर कोई संपर्क नहीं हुआ। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। अगले दिन सुबह घर से 500 मीटर दूर एक खेत में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में अनिला के कॉल रिकॉर्ड खंगाले गए, जिससे अनिल सिंह पर शक गहरा गया। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अनिला को खेत में बुलाया था, जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। अनिला ने अनिल से उसके साथ गांव चलने की जिद की, लेकिन अनिल ने मना कर दिया। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर अनिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!