BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; नगर पंचायत की बैठक में बवाल, अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को जड़ा तमाचा..मल्हार महोत्सव की तैयारी बैठक में हंगामा, पार्षदों से भी गाली-गलौज; भाजपा जिला अध्यक्ष से की गई शिकायत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मल्हार नगर पंचायत में सत्ता संघर्ष और आपसी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। मल्हार महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट ने बैठक के दौरान उपाध्यक्ष सुशील चौबे को सार्वजनिक रूप से तमाचा जड़ दिया। इस घटना के बाद बैठक का माहौल पूरी तरह गरमा गया और नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे। जानकारी के अनुसार बुधवार को मल्हार रेस्ट हाउस में नगर पंचायत द्वारा मल्हार महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट, उपाध्यक्ष सुशील चौबे, कई पार्षदों के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम, तहसीलदार और नगर पंचायत सीएमओ भी बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के दौरान महोत्सव की कार्ययोजना पर चर्चा चल रही थी। इसी बीच किसी मुद्दे को लेकर अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट अचानक आक्रोशित हो गईं और ऊंची आवाज में बोलने लगीं। बैठक में मौजूद उपाध्यक्ष सुशील चौबे ने उन्हें शांत होकर अपनी बात रखने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर अध्यक्ष ने अपना आपा खो दिया और बैठक के बीच उपाध्यक्ष को तमाचा जड़ दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद कुछ पार्षदों के साथ भी गाली-गलौज की। इस अप्रत्याशित घटना से बैठक में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्तब्ध रह गए। स्थिति को बिगड़ते देख अधिकारियों ने माहौल शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता देख बैठक को स्थगित करना पड़ा।

भाजपा जिला अध्यक्ष से की शिकायत……

घटना के बाद उपाध्यक्ष सुशील चौबे और अन्य पार्षदों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की है। चूंकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही भाजपा से जुड़े हुए हैं, इसलिए फिलहाल पार्टी स्तर पर मामले को आपसी समझाइश से सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

पहले भी विवादों में रही हैं अध्यक्ष……

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट विवादों में आई हों। इससे पहले भी वे नगर पंचायत सीएमओ के कार्यालय में घुसकर अभद्र व्यवहार कर चुकी हैं। उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद सीएमओ ने मल्हार चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विकास कार्यों पर पड़ रहा असर……

लगातार सामने आ रहे विवादों से मल्हार नगर पंचायत का प्रशासनिक माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि नगर पंचायत में विकास कार्यों की बजाय व्यक्तिगत वर्चस्व और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन की लड़ाई चल रही है। इसका सीधा असर नगर के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर पड़ रहा है। इस ताजा विवाद ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या नगर पंचायत में जनहित से ज्यादा व्यक्तिगत अहंकार और सत्ता संघर्ष हावी हो गया है। यदि समय रहते ऐसे विवादों पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो इसका खामियाजा मल्हार की जनता और विकास योजनाओं को भुगतना पड़ सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...