BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! आदर्श ज्वेलर्स में चोरी, शटर तोड़कर 50 हजार के आर्टिफिशियल गहने ले उड़े चोर..पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे, पढ़िए पूरी खबर ……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित आदर्श ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर शटर का ताला तोड़ दिया और करीब 50 हजार रुपये के आर्टिफिशियल गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। आदर्श ज्वेलर्स के मालिक संतोष कुमार सोनी जब सुबह अपनी दुकान पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। शटर टूटा हुआ था, और दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सिरगिट्टी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सिरगिट्टी और तिफरा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी वर्ग में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस जल्द ही इन चोरों तक पहुंच पाती है या नहीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!