BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीपत पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अपहृत बालिका और संदेही युवक ग्राम नरगोड़ा में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम नरगोड़ा पहुंची और नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ और जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था तथा उसका शारीरिक शोषण भी किया गया। पुलिस ने मामले में ग्राम नरगोड़ा निवासी 30 वर्षीय नितिश कुमार टेंगवर को गिरफ्तार कर लिया। जांच के आधार पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...