BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! रास्ता रोककर महिला से लूट करने वाले दो झपटमार गिरफ्तार…पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा, मोबाइल और बुलेट जब्त, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झपटमारी और उगाही करने वाले दो आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना 30 जनवरी 2025 की है, जब एक महिला अपनी कार से बिलासपुर जा रही थी। गनियारी के पास बुलेट सवार दो युवकों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। जब महिला कार से बाहर आई, तो आरोपियों ने झूठा आरोप लगाते हुए पैसे की मांग की और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने महिला का मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला की शिकायत पर थाना कोटा में तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक साहू और ईश्वर दास मानिकपुरी, दोनों निवासी ग्राम भरारी, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वनप्लस मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक (CG 10 BQ 6669) जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह सड़क पर उत्पात मचाने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल! बिलासपुर; एशिया पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया शहर का मान; अंडर-18 हॉकी एशिया... बिलासपुर; पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल कल, नगर निगम कार्यालय का होगा घेराव; कांग्रेस भवन से प... बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड के लॉजों पर निगम का धावा; रामेश्वरम लाज सील, शर्मा और कृष्णा की फाइलें जब... सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्...