Raftaar News Cg

BILASPUR: शादी घर तक पहुंचा छत्तीसगढ़ी की लड़ाई, दुल्हा दुल्हन ने पोस्टर लहराकर किया मांग…छत्तीसगढ़ियां भाषा के लिए आगे आए: क्रांति सेना….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ राज्य बने 24 साल हो गए लेकिन यहां की लाइफलाइन भाषा छत्तीसगढ़ी का हाल बेहाल है, नेताओ द्वारा अपने हित के लिए छत्तीसगढ़ी भाषा में बड़े-बड़े होल्डिंग लगाया जाता हो, लेकिन न तो वह पढ़ाई लिखाई का माध्यम बन पा रहा है, ना ही आठवीं अनुसूची में शामिल हो पा रहा हैं, जिसके लिए छत्तीसगढ़िया समाज द्वारा अनेक आंदोलन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्यों ने संगठन के अंकित मरावी के शादी के विवाह पंडाल में पहुंचकर छत्तीसगढ़ी का पोस्टर लहराकर लोगों को जागरूक और सरकार से मांग किया की, छत्तीसगढ़ी को जल्द से जल्द पढ़ाई लिखाई के भाषा और आठवी अनुसूची में जोड़ने का गम्भीर प्रयास करे। अंकित का बारात बिल्हा के हरदी से सिरगिट्टी बिलासपुर आया था, जहां वरमाला पंडाल पर दुल्हा, दुल्हन ने पोस्टर लहराकर समर्थन दिया एवं सैंकड़ो घराती, बाराती को गुहार लगाया कि छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए आगे आए। इस जनजागरण में शामिल ठा.शैलु छत्तीसगढ़िया ने बताया कि छत्तीसगढ़िया समाज से अनिल पाली, राजकुमार, कृष्णा कौशिक, प्रदीप, संजय, महावीर समेत दर्जनों सेनानी ने पोस्टर लहराकर मांग किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा... NEET विवाद की गूंज: 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्ती... बिलासपुर; एयू में कार्यपरिषद की बैठक के बाहर छात्रों का हंगामा..सदस्यों को पिछले गेट से जाना पड़ा, क... बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला... कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित..मजगांव में भी मिला मरीज, चारों को... बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोन... एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत...