BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! पत्तल-पतरी नहीं बनाई तो पति ने डंडे से पीटकर की पत्नी की हत्या! पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोनसाय नवागांव में एक सनसनीखेज घटना में, पत्नी द्वारा पत्तल-पतरी नहीं सिलने पर पति ने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नौजन सिंह सौता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जनवरी 2025 की रात करीब 11 बजे उसके भतीजे बुद्ध सिंह सौता ने अपनी पत्नी फूलबाई सौता से पत्तल-पतरी बनाने को कहा। पत्नी के मना करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर डंडे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम गठित कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया। सख्त पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस और तेंदू के डंडे को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा सदर के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई और 30 जनवरी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...