ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप! हॉस्टल में रहने वाली 6वीं क्लास की छात्रा से हैवानियत…स्कूल के 2 छात्रों ने किया रेप, तबियत बिगड़ने पर हुआ प्रेग्नेंसी का खुलासा, पढ़िए खबर…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर जिला में प्राइवेट हाॅस्टल में रहकर पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने स्कूल के दो छात्रों पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। कक्षा छठवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले छात्र भी नाबालिग है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की ये घटना कोरंधा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक कोरंधा थाना क्षेत्र में संचालित एक प्राइवेट स्कूल में छात्रा कक्षा छठवीं में पढ़ती है। निजी स्कूल के संचालक का ही हॉस्टल भी है, जहां एक कमरे में लड़के और दूसरे में लड़कियां रहती हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित आदिवासी छात्रा दीपावली की छुट्टी में घर गई थी। जहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने जड़ी-बूटी से इलाज कराने के बाद उसे वापस हॉस्टल भेज दिया था। इसके बाद हाॅस्टल में रह रही छात्रा की तबीयत फिर से बिगड़ गयी। जिसके बाद हाॅस्टल प्रबंधन ने चिकित्सक से उसकी जांच कराई गई। चिकित्सक ने छात्रा की जांच के बाद उसके प्रेगनेंट होने की जानकारी दी। इस जानकारी के बाद हाॅस्टल प्रबंधन के साथ ही परिजन सकते में आ गए। परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना कोरंधा पुलिस को दी गई। उधर इस मामले का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया। कोरंधा पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर पीड़ित छात्रा से महिला जांच अधिकारियों के द्वारा बयान दर्ज कराया गया। बयान में पीड़ित छात्रा ने खुलसा किया कि हॉस्टल में ही रहने वाले एक छात्र और एक बाहर रहने वाले स्कूली छात्र ने कुछ माह पूर्व उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों नाबालिग छात्रों ने कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी दोनों नाबालिग छात्रों के खिलाफ एफआईआर कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...