ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मामूली विवाद में भाई ने बहन की कर दी हत्या, लकड़ी के गुटके से सिर पर किया वार..आरोपी गिरफ्ताR!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बसना थाना क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड क्रमांक 15 में एक युवक ने मामूली विवाद के चलते अपनी सगी बड़ी बहन की लकड़ी के गुटके से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गोलू उर्फ सलीम जौहरी का अपनी बहन सलमा जौहरी से बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर लकड़ी के गुटके से बहन के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सलमा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पीड़िता की छोटी बहन सबनम जौहरी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बसना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)-BNS व 296-BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा..महापौर की जानकारी पर भी उठा... मालिक इलाज के लिए बाहर गया तो बिलासपुर के राजीव प्लाजा से कर्मचारियों ने साफ कर दी मोबाइल दुकान..15-... बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्... छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेस चुनाव में वायरल VIDEO से बवाल; ‘फर्जी वोटिंग’ के आरोपों ने मचाई खलबली..CBI... गांधी जयंती पर सड़क पर अनोखा विरोध; जर्जर NH-43 की धूल से परेशान लोगों ने राहगीरों को बांटे मास्क!