BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! मां पर जानलेवा हमला करने वाला बेटा गिरफ्तार, जेल भेजा गया, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अपनी पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव कर रही मां पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी 2025 को दोपहर करीब 3:30 बजे कुम्हारपारा करबला निवासी राजा अहिरवार उम्र 28 वर्ष अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। जब उसकी मां ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने गुस्से में कहा— “तुझे क्या मतलब, मैं अपनी पत्नी से झगड़ा करूं या मारूं?” इसके बाद आरोपी ने मां को जान से मारने की धमकी दी और घर में रखे लोहे के धारदार चाकू से उसके सीने और पेट पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना के दौरान परिजनों ने बीच-बचाव कर उसकी मां की जान बचाई। यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया जाता, तो आरोपी अपनी मां की हत्या कर सकता था। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में राजा अहिरवार ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर 27 जनवरी 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...