ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: दोस्तों के साथ नदी नहाने गया अभिषेक बहा तेज बहाव में, सीपत थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी में खारुन नदी में नहाने गया 16 वर्षीय अभिषेक ध्रुव तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक ध्रुव जो कि स्व. दुर्गेश ध्रुव का पुत्र है, अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार की शाम करीब 5 बजे खारुन नदी में नहाने गया था। नदी में अचानक तेज बहाव आने के कारण अभिषेक बहने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद अभिषेक के दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी, जिन्होंने सीपत पुलिस को सूचित किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिषेक गूंगा था और उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी, जिसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। अभिषेक के परिवार में तीन भाई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन रात होने के कारण कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह गोताखोरों को बुलाया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!