BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! धान के अवैध संग्रहण पर सख्ती, 3 लाख रुपये का 93 क्विंटल धान जब्त…पढ़िए खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में धान के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार को कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का 93 क्विंटल धान जब्त किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान धान खरीदी अवधि तक लगातार जारी रहेगा। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने जानकारी दी कि मस्तुरी तहसील के ग्राम किरारी स्थित महेंद्र किराना स्टोर में 60 कट्टी धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। इसे मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर विधिवत कार्रवाई की गई। इसी तरह मस्तुरी मुख्यालय स्थित अग्रवाल किराना स्टोर से 58 कट्टी धान जब्त किया गया। एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी के ग्राम सारधा में सुखसागर मरावी किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मरावी के घर से 16 क्विंटल (40 बोरी) अवैध धान मिला। स्टॉक का कोई रिकॉर्ड नहीं मिलने पर इसे मंडी अधिनियम की धारा 20 के तहत जब्त कर सील कर दिया गया। इसके अलावा तहसील मस्तुरी के हिर्री क्षेत्र में देवनारायण साहू किराना स्टोर के घर से 74 कट्टी अवैध धान बरामद किया गया। उसके खिलाफ भी मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।

नियमों का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त.…..

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी लगातार क्षेत्रों में निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...