ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रास्ता रोककर: पैसे की मांग करते हुए चाकू से जानलेवा हमला; 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) कसडोल थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर पैसे की मांग करते हुए चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और बटनदार चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर से निजी काम से कसडोल जा रहा था। इसी दौरान बैंगनडबरी मुक्तिधाम के आगे पुल के पास दो युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उससे पैसे की मांग की और विरोध करने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह प्रार्थी वहां से बचकर भाग निकला। मामले में कसडोल थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 100/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने प्रार्थी का रास्ता रोककर पैसे की मांग करने और चाकू से हमला करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG22 M 6214 और एक बटनदार चाकू जब्त किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान…

सूरज साहू (20) निवासी वार्ड क्रमांक 8 बलार रोड कसडोल और हेमंत बंजारे (18) निवासी कांटीपारा वार्ड क्रमांक 13 कसडोल के रूप में हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...