ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सीपत! अवैध शराब बिक्री पर सीपत पुलिस की कार्रवाई: दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सीपत पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार 7 जनवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने के लिए रखे हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीपत पुलिस की टीम ने छापा मारा और तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 33 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान आरोपिया कौशिल्या बाई गोड़ के कब्जे से 10 लीटर, आरोपिया सतीबाई गोड़ के पास से 10 लीटर और आरोपी सालिक राम साहू के पास से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. कौशिल्या बाई गोड़ पति स्व. शिवराम गोड़ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खाड़ा राईस मिल मोहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर,

02. सती बाई गोड़ पति दीपक गोंड उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खाड़ा राईस मिल मोहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर,

03. सालिक राम साहू पिता स्व. शिवप्रसाद साहू उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर। छ0ग0 ।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान…..

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक कौशल वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, राजेंद्र साहू, मुरीत राम बघेल एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर से लगे मंदिर हसौद का मामला; महानदी किनारे रेत में दफन मिला शव, पानी के विवाद में युवक की हत्य... प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान: गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से था आहत, मौके... बिलासपुर; तेज रफ्तार बस ने ली जान: एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की सड़क हादसे में मौत...बाइक के ... नाश्ते के पैसों को लेकर विवाद; मितानिन की ब्लेड से गला रेतकर हत्या...बीच-बचाव में आए पिता और बेटे पर... रजही डैम में डूबने से प्रयास स्कूल के छात्र की मौत...दोस्तों के साथ नहाने गया था, 7 घंटे बाद मिला शव... जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश; शरीर पर मिले चोट के निशान, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस जांच तेज... बिलासपुर में खाकी दागदार; घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा थाने का प्रधान आरक्षक सस्पेंड! सीपत; नाबालिग से शादी कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने भेजा जेल! सीपत में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार..चंगाई सभा में 'प्रलोभन' देकर धर्म परिवर्तन का खेल उजागर... Rफ्तार न्यूज की खबर का ताबड़तोड़ असर; कोनी थाने में कबाड़ माफिया की खातिरदारी करने वाले पुलिसकर्मियो...