BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी: देवी दर्शन कर लौट रहे युवक के साथ वारदात, UPI से 77 हजार रुपए पार और 43 हजार रुपए होल्ड!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर ठगी का मामला सामने आया है। उसलापुर निवासी एक युवक का मोबाइल चोरी कर बदमाशों ने उसके खाते से UPI के जरिए 77 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उसलापुर निवासी जयशंकर कश्यप (38) 3 अप्रैल को अपने परिजनों के साथ मध्यप्रदेश के माँ शारदा मंदिर में दर्शन करने गए थे। 5 अप्रैल को वह ट्रेन से बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उसलापुर स्टेशन पहुंचने से पहले अज्ञात चोरों ने चलती ट्रेन में उनका मोबाइल पार कर दिया। स्टेशन पहुंचने पर उन्हें मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद युवक ने नया मोबाइल लेकर सिम चालू कराया। सिम एक्टिव होते ही उनके खाते से लगातार पैसे निकाले जाने के मैसेज मिलने लगे, जिससे पूरी घटना का खुलासा हुआ। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने घटना मध्यप्रदेश क्षेत्र में होने की बात कहकर FIR दर्ज नहीं की। फिलहाल आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। युवक के अनुसार मोबाइल की कीमत करीब 10 हजार रुपए थी, जबकि खाते से 77 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस तरह कुल 87 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही युवक ने साइबर सेल में शिकायत की। कार्रवाई करते हुए एसीसीयू टीम ने अलग-अलग वॉलेट में ट्रांसफर किए गए करीब 43 हजार रुपए होल्ड करा दिए हैं। हालांकि शेष रकम आरोपी निकालने में सफल रहे। पुलिस अब सिम नंबर, IMEI और UPI ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...