BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान! अवैध शराब बिक्री के चार आरोपी गिरफ्तार…525 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा थाना पुलिस ने सुदनपारा क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 525 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जिसमें आरोपी संदीप नेताम से 150 लीटर, आरोपी विक्रम मरावी से 120 लीटर, आरोपिया जमीला नेताम से 120 लीटर, पन्ना बाई नेताम से 135 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

महुआ लहान नष्ट किया गया……

शराब बनाने के लिए तैयार किए गए 500 से 600 किलोग्राम महुआ लहान भी मौके पर बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. संदीप नेताम पिता शांतनु उम्र 23 वर्ष निवासी सुदनपारा कोटा,

02. विक्रम मरावी पिता विनोद उम्र 20 वर्ष निवासी सूदन पारा,

03. जमीला नेताम पति नवल नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी सूदन पारा,

04. पन्ना बाई नेताम पति दिलीप नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी सूदन पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...