BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! बर्थडे पार्टी के नाम होटल के कमरे में चल रहा था जुआ…आधी रात पुलिस ने मारा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन और तारबहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में चल रहे जुए के खेल का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख रुपये नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल हैवेंस पार्क में रूम नंबर 202 को बर्थडे पार्टी के नाम पर बुक कर जुए का अड्डा बनाया गया है। सूचना के आधार पर 29 दिसंबर की रात 2:10 बजे पुलिस ने होटल में छापा मारा। मौके पर मौजूद 8 आरोपी कट पत्ती नामक जुए में रुपये के हार-जीत का दांव लगा रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फड़ से कुल 2 लाख रुपये नकद और 52 पत्तों की ताश बरामद की। जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) 4 और संगठित अपराध के तहत धारा 112-2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई…..

होटल हैवेंस पार्क के मालिक और मैनेजर पर भी संगठित अपराध में संलिप्तता का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे गैरकानूनी गतिविधियों को संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

01. रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 54 वर्ष निवासी ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन,

02. शाहिल मौर्य पिता स्व.राजेंद्र मौर्य उम्र 29 वर्ष निवासी मौर्या बाडी शनिचरी थाना सरकंडा,

03. ऋषभ शर्मा पिता पीसी शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी रामाग्रीन सिटी सरकंडा,

04. सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 वर्ष निवासी कपिल नगर सरकंडा,

05. मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी उम्र 29 वर्ष निवासी धान मंडी तोरवा,

06. विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 वर्ष निवासी डोमेनोज के सामने सकरंडा,

07. शरद यादव पिता बीएल यादव उम्र 41 वर्ष निवासी चांटापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर,

08. अभिनव तिवारी पिता स्व.कृष्ण कुमार तिवारी 40 वर्ष निवासी नेहरूनगर,

09. आकाश जीवनानी पिता गोविंद जीवनाणी उम्र 36 वर्ष (होटल हैवेंस पार्क का ऑनर)

10. मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद 26 वर्ष (होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर)

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...