ChhattisgarhRaftaar News Cg

नेशनल हाईवे 930 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत..11 घायल!

मानपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मानपुर ब्लॉक से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 930 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर मानपुर थाना क्षेत्र के इरागांव के पास हुई, जो मानपुर ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। मानपुर थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा ने बताया कि मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्सेखुर्द से करीब दो दर्जन ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ग्राम नेडगांव में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार महिला, पुरुष और बच्चे सहित 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सूचना मिलने पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

इलाज के दौरान महिला की मौत

उपचार के दौरान 26 वर्षीय दूरपत बाई उसारे की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल नोहरी बाई, बिसंतीन बाई, बृज बाई और सुकाल सिंह का उपचार जारी है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...