BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! अवैध धान संग्रहण पर प्रशासन की कार्रवाई..43 क्विंटल धान जब्त, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान अवैध संग्रहण और बिक्री को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 43 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। पहली कार्रवाई तहसील बेलगहना के ग्राम लमरीडबरी में की गई, जहां गजराज सिंह पिता देवान सिंह के घर से 77 कट्टे (31 क्विंटल) अवैध धान का भंडारण पाया गया। मंडी अधिनियम के तहत धान को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। दूसरी कार्रवाई तहसील तखतपुर के ग्राम लाखासर में की गई। यहां राम अवतार साहू के पास से 12 क्विंटल अवैध धान का संग्रहण पाया गया। इसे भी मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध धान विक्रय, परिवहन और व्यापार पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...