VIDEO; बिलासपुर! हार जीत का दांव लगाते पकड़े गए जुआरियों की निकली बारात, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना पुलिस ने सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तिफरा के बाजार चौक, यदुनंदन नगर, सब्जी मंडी और मंडी तिराहा जैसे स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हार-जीत के दांव लगाते हुए और सट्टा पर्ची लिखते चार व्यक्तियों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 21,210 रुपये नकद जब्त की। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
ये हैं पकड़े गए जुआरी……
01. संतोष कश्यप पिता भागलाल उम्र 48 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा,
02. पूरन लाल विश्वकर्मा पिता भाऊलाल उम्र 34 वर्ष निवासी विजय नगर तिफरा,
03. हेमंत दुबे पिता मनहरण लाल उम्र 48 वर्ष निवासी आर.के. रेसीडेन्सी तिफरा,
04. धनलाल साहू पिता बैकलराम साहू उम्र 48 वर्ष निवासी बाजार चौक तिफरा जिला बिलासपुर।
