BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: कोटवारी जमीन खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कार्यवाही, राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार को राजस्व प्रकरण के निराकरण के प्रगति की समीक्षा के लिए मंथन सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि शासन ने गांव के कोटवारों को सेवा भूमि दी थी। जिसका फर्जी तरीके से खरीदी बिक्री कर बेचा जा रहा हैं। ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक के बाद निराकरण की गति में अपेक्षित सुधार आया है। ये गति आगे भी बनी रहनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कोटवारों द्वारा विक्रय की गयी कोटवारी, सेवाभूमि के विरूद्ध तेजी से कार्रवाई कर सूचित करने को कहा है।

इसके अलावा निस्तार के लिए आरक्षित भूमि के विक्रय होने की जानकारी मिलने पर इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। पंजीयन कार्यालय में जिसकी आईडी से भी पंजीयन हुआ होगा, उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीमांकन एवं डायवर्सन मामलों में राजस्व अधिकारियों द्वारा किये गये, निराकरण की गुणवत्ता की जांच के लिए भी अपर कलेक्टर को निर्देश दिए। बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, आरए कुरूवंशी, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...