BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! चाकू और पिस्टल लेकर राहगीरों को भयभीत करने वाला युवक गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) संतोषी मंदिर कतियापारा के पास लोगों को चाकू और पिस्टलनुमा लाइटर से डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से एक धारदार चाकू और स्टील-प्लास्टिक का पिस्टलनुमा लाइटर बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुमित वर्मा धारदार चाकू और पिस्टलनुमा लाइटर के सहारे आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। जांच में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

सुमित वर्मा पिता मित लाल वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास कतियापारा जुना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...