BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेला 2026; व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का महाकुंभ..50 वर्ष पूर्ण कर चुके आदर्श दंपतियों का सम्मान, नन्हीं प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साइंस कॉलेज मैदान सरकंडा इन दिनों रोशनी, रौनक और उत्साह से जगमगा रहा है। बीएनआई बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने शहर को एक ऐसा मंच दिया है, जहां व्यापारिक संभावनाएं, सामाजिक सरोकार और पारिवारिक मनोरंजन एक साथ साकार रूप ले रहे हैं। 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चल रहे इस मेले में शहरवासी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों की भागीदारी ने इसे एक बार फिर सफल आयोजन बना दिया है। शनिवार को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त सुनील जैन ने की। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एडीएन वाजपेई, पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सी.के. सरस्वत, सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी, सीएमडी कॉलेज अध्यक्ष संजय दुबे तथा सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष विनोद मेघानी सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों ने मेले की भव्यता, साज-सज्जा और सामाजिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए इसे शहर के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। मेले में व्यापारिक और सामाजिक स्टॉल की विविधता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए 10 से अधिक प्रकार के झूले लगाए गए हैं। फूड स्टॉल, क्राफ्ट बाजार, रियल एस्टेट और लाइफस्टाइल सेक्टर, हॉस्पिटल्स, रोजगार मेला, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्रदान और रक्तदान शिविर जैसे आयोजन मेले को बहुआयामी बना रहे हैं। परिवारों की चहल-पहल और बच्चों की खिलखिलाहट ने मैदान को उत्सव स्थल में बदल दिया है। शनिवार का मुख्य आकर्षण 50 वर्ष पूर्ण कर चुके आदर्श दंपतियों का सम्मान समारोह रहा। नरेश सुल्तानिया–किरण सुल्तानिया, प्रेम त्रिहान–सुमन त्रिहान, विंसेंट गॉटलिब–स्नेहलता गॉटलिब, मदन गोपाल सिंह–रूपा सिंह, जमनादास कक्कड़–पुष्पांजलि कक्कड़, विनोद पाठक–कल्याणी पाठक, राम मणि पांडेय–सावित्री पांडेय, एल.एन. गुरुदीवान–कमलेश गुरुदीवान, प्रमोद प्रसाद श्रीवास्तव–प्रभा श्रीवास्तव और विद्या भूषण शर्मा–हरबती शर्मा को मंच पर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके दीर्घ वैवाहिक जीवन और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।

सभी सम्मानित दंपतियों को पांच हजार रुपये का कूपन भी प्रदान किया गया। इसी दिन ग्लैमोरा एवं आईआईएफटी सीजन 3.0 का आयोजन भी हुआ, जिसमें रैंप वॉक के माध्यम से मिस्टर बिलासपुर, मिस बिलासपुर, मिस कॉन्फिडेंस और बेस्ट मॉडल का चयन किया गया। मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार और इंटरनेशनल एथलीट गोल्ड मेडलिस्ट रोहन शाह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। युवाओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रविवार को मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता, इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता तथा किड्स स्पेशल एचीवमेंट अवार्ड सेरेमनी मुख्य आकर्षण रहेंगे। 20 से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, वहीं 12 प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। शक्ति के स्पेशल चाइल्ड ब्लाइंड स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी दर्शकों का मन मोहने को तैयार है। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि यह धन कमाने का नहीं, बल्कि सरोकार कमाने का अवसर है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों का यह संगम समतामूलक समाज का प्रतीक है। संभागीय आयुक्त सुनील जैन ने 25 वर्षों की इस परंपरा को सराहनीय बताते हुए कहा कि बीएनआई मेला आर्थिक उन्नति के साथ सामाजिक दायित्वों को भी निभा रहा है। कुलपति डॉ. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि देश की समृद्धि में छोटे उद्योगों का 94 प्रतिशत योगदान है और ऐसे आयोजन उन्हें दिशा देते हैं। कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। वहीं बीएनआई बिलासपुर के डायरेक्टर किरण पाल ने रक्तदान, नेत्रदान और देहदान को मानवता की सच्ची पहचान बताते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता दोहराई। व्यापार, संस्कृति, सेवा और सम्मान का यह संगम बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 को शहर के लिए एक प्रेरणादायक उत्सव बना रहा है। यह आयोजन न केवल व्यापारिक संभावनाओं को विस्तार दे रहा है, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को मंच देने का कार्य भी कर रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!