BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! पुलिस का सट्टेबाजों पर तगड़ा प्रहार..संगठित गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संतोषी मंदिर, शंभू पान ठेला के पास से अनिल गंगवानी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिनेश टेकवानी के लिए काम करता है और हर महीने 20,000 रुपए की पगार पर सट्टा लिखता है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने पत्रकार कॉलोनी, रिंग रोड-2 निवासी दिनेश टेकवानी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, 8,400 रूपये नकद, सट्टा लिखने की नोटबुक और सट्टा पर्चियां बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम, 2022 की धारा 112 बीएनएस, 6(क), 6(ख), 7(1) और 7(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं पकड़े गए आरोपी…….

01. दिनेश टेकवानी पिता लक्ष्मणदास टेकवानी उम्र 59 वर्ष पता पत्रकार कॉलोनी रिंगरोड 02 थाना सिविल लाइन,

02. अनिल गंगवानी पिता इंद्रजीत गंगवानी उम्र 37 वर्ष पता संतोषी मंदिर शंभू पान ठेला के पास थाना तोरवा बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में स्कूल में नशे में शिक्षक का वीडियो वायरल : 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा, पीएम मो... सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर मंत्री केदार का हमला : बोले- कांग्रेस ने कभी नहीं की बस्तर की चिंता साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा..महापौर की जानकारी पर भी उठा... मालिक इलाज के लिए बाहर गया तो बिलासपुर के राजीव प्लाजा से कर्मचारियों ने साफ कर दी मोबाइल दुकान..15-... बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्...