BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। नवविवाहिता की मौत फांसी लगाने से हुई, लेकिन मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कमरे में खून के निशान मिलने का भी दावा किया है। आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार अशोक नगर स्थित व्हाइट बिल्डिंग निवासी अय्यूब खान ड्राइवर हैं। उनका बेटा फरहान खान एक कार शोरूम में काम करता है। फरहान ने करीब छह महीने पहले गौरेला निवासी रोजी खान से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अशोक नगर स्थित मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। बताया गया कि गुरुवार को फरहान लुतरा में आयोजित उर्स में शामिल होने गया था और रात में घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह वापस आने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद फरहान अपने काम पर चला गया। इसी दौरान करीब 11 बजे अय्यूब की पत्नी ने रोजी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा। कुछ देर बाद कमरे में झांकने पर रोजी फंदे पर लटकी दिखाई दी। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाकर उसे नीचे उतारा गया और तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सिम्स रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप……..

घटना की जानकारी मिलने के बाद रोजी के मायके पक्ष के लोग बिलासपुर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि रोजी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था और उसने पूर्व में फोन के माध्यम से घरेलू हिंसा एवं प्रताड़ना की जानकारी भी दी थी। परिजनों का दावा है कि ससुराल पहुंचने पर कमरे में खून के निशान दिखाई दिए। इसी आधार पर उन्होंने रोजी की मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मायके पक्ष के बयान दर्ज करने के साथ घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमरे से मिले कथित खून के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन और मृतका की पूर्व शिकायतों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के सामने आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मौत के रूप में जांच रही है और मायके पक्ष द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्... छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेस चुनाव में वायरल VIDEO से बवाल; ‘फर्जी वोटिंग’ के आरोपों ने मचाई खलबली..CBI... गांधी जयंती पर सड़क पर अनोखा विरोध; जर्जर NH-43 की धूल से परेशान लोगों ने राहगीरों को बांटे मास्क! बिलासपुर के केंद्रीय जेल में मोबाइल लेकर जा रहे थे युवक..जेल प्रहरी ने रोका तो कर दी मारपीट, भेजे गए... कोटा के कोरी डैम में पर्यटकों से लूट का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार..नाबालिग भी पकड़ा गया!