BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्के, आरोपी गिरफ्ताR!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला अस्पताल में मरीज से मिलने पहुंचे युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और रकम देने से इनकार करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। तारबाहर पुलिस ने शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सरसेनी निवासी कार्तिक वैष्णव (21) अपनी भाभी की डिलीवरी होने के बाद उन्हें देखने के लिए 2 अक्टूबर को जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचा था। अस्पताल के गार्ड रूम के पास पहुंचने पर साजन सिंह (38), निवासी भवानी नगर, सिरगिट्टी ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। कार्तिक ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 345/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ एवं कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्... छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेस चुनाव में वायरल VIDEO से बवाल; ‘फर्जी वोटिंग’ के आरोपों ने मचाई खलबली..CBI... गांधी जयंती पर सड़क पर अनोखा विरोध; जर्जर NH-43 की धूल से परेशान लोगों ने राहगीरों को बांटे मास्क! बिलासपुर के केंद्रीय जेल में मोबाइल लेकर जा रहे थे युवक..जेल प्रहरी ने रोका तो कर दी मारपीट, भेजे गए... कोटा के कोरी डैम में पर्यटकों से लूट का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार..नाबालिग भी पकड़ा गया! जशपुर में 2.20 करोड़ का गांजा जब्त : मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो नशे की ख... मटिया में अवैध पत्थर खनन पर एक्शन: खनिज विभाग ने रेड मारकर पांच ठेकेदारों पर लगाई 2.90 करोड़ की पेनल... घर में घुसे चोर, CCTV कैमरे और कार की चाबी उड़ाई…सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली क्विड! गांधी जयंती पर एनटीपीसी सीपत में दिखा सेवा और सहभागिता का संगम; 300 से ज्यादा संविदा श्रमिकों ने खेल... गांधी जयंती पर SECL मुख्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश; ‘हैप्पी रन’ से दिया जनभागीदारी का संकल्प.....