BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा..महापौर की जानकारी पर भी उठाए सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में दशहरा उत्सव और रावण दहन को लेकर नगर निगम की ओर से साइंस कॉलेज मैदान में प्रस्तावित आयोजन अब राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है। नगर निगम द्वारा दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से जारी की गई करीब 20 लाख रुपये की निविदा को लेकर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित कर नगर निगम की कार्यप्रणाली और आयोजन के औचित्य पर सवाल उठाने की बात कही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि साइंस कॉलेज मैदान में लंबे समय से स्थानीय समिति द्वारा रावण दहन का आयोजन किया जाता रहा है। ऐसे में उसी स्थान पर नगर निगम द्वारा अलग से आयोजन कराने की जरूरत क्यों पड़ी, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब नगर निगम की ओर से निविदा जारी की गई है, तो क्या इसके लिए मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) से विधिवत प्रस्ताव पारित कराया गया है? कांग्रेस का दावा है कि महापौर पूजा विधानी ने इस आयोजन की जानकारी नहीं होने की बात कही है और यह भी कहा है कि नगर निगम द्वारा एक ही आयोजन किया जाना उचित है। कांग्रेस ने सवाल किया कि यदि आयोजन का प्रस्ताव एमआईसी से पारित है तो महापौर को इसकी जानकारी क्यों नहीं है? और यदि प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है, तो बिना प्रस्ताव के निविदा कैसे जारी कर दी गई?

20 लाख की निविदा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल…..

कांग्रेस ने निविदा की राशि को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि पूरे आयोजन पर करीब 20 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है, जबकि उसके मुताबिक वास्तविक आयोजन इससे काफी कम लागत में हो सकता है। कांग्रेस ने विशेष रूप से रावण के पुतले के लिए 6 लाख रुपये के प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए कहा कि सामान्य तौर पर इससे काफी कम राशि में पुतला तैयार हो सकता है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए पूछा कि..क्या नगर निगम सोने का रावण जलाने जा रही है?

त्योहारों का सरकारीकरण क्यों?

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दशहरा जैसे पारंपरिक त्योहारों का आयोजन वर्षों से सामाजिक और स्थानीय समितियां करती आ रही हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा इसमें हस्तक्षेप कर सरकारी आयोजन का रूप देना उचित नहीं है। पार्टी ने सवाल किया कि यदि साइंस कॉलेज मैदान में आयोजन नगर निगम कर रहा है तो क्या आने वाले समय में शहर के सभी रावण दहन और अन्य त्योहारों का आयोजन भी नगर निगम अपने स्तर पर करेगा? कांग्रेस ने यह भी पूछा कि यदि नगर निगम के पास अतिरिक्त बजट है तो उसे सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और अन्य जनहित के कार्यों में खर्च किया जाना ज्यादा उपयोगी होगा।

कांग्रेस बोली- खर्च हम उठाने को तैयार…..

कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने कहा है कि यदि साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन का आयोजन किया जाना ही है, तो कांग्रेस अपने सहयोग से आयोजन का पूरा खर्च उठाने को तैयार है। नगर निगम को इसके लिए प्रस्तावित राशि को जनहित के कार्यों में लगाने की मांग की गई है। कांग्रेस ने यह सवाल भी उठाया कि यदि नगर निगम शहर में दशहरा आयोजन करना चाहती है तो केवल साइंस कॉलेज मैदान में ही आयोजन क्यों किया जा रहा है। क्या आने वाले समय में शहर के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इसी तरह आयोजन किया जाएगा?

पुलिस ग्राउंड के आयोजन पर भी सवाल…….

कांग्रेस ने पुलिस ग्राउंड में होने वाले रावण दहन को लेकर भी सवाल किया है। पार्टी ने पूछा कि क्या वहां भी नगर निगम इसी तरह 20 लाख रुपये की निविदा जारी करने जा रही है? साथ ही पूर्व में एमआईसी से पारित प्रस्ताव का हवाला देते हुए कांग्रेस ने पूछा कि यदि बिलासपुर नगर विधायक द्वारा पुतला दहन का निर्णय लिया गया है, तो साइंस कॉलेज मैदान में प्रस्तावित आयोजन में इसकी क्या व्यवस्था होगी?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा..महापौर की जानकारी पर भी उठा... मालिक इलाज के लिए बाहर गया तो बिलासपुर के राजीव प्लाजा से कर्मचारियों ने साफ कर दी मोबाइल दुकान..15-... बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्... छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेस चुनाव में वायरल VIDEO से बवाल; ‘फर्जी वोटिंग’ के आरोपों ने मचाई खलबली..CBI... गांधी जयंती पर सड़क पर अनोखा विरोध; जर्जर NH-43 की धूल से परेशान लोगों ने राहगीरों को बांटे मास्क!