BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “मेरे सपनों का भारत” राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में सेजेस पंधी की छात्रा ऊर्जा रात्रे ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला बिलासपुर में द्वितीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऊर्जा रात्रे को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने ऊर्जा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऊर्जा की इस सफलता से विद्यालय में भी उत्साह का माहौल रहा। साथी विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी उपलब्धि का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य संजय शर्मा सहित व्याख्याता रोमा सरकार, अपर्णा त्रिपाठी, अर्चना देवांगन, हेमंत शर्मा, माधुरी कौशिक, प्रीति पाण्डेय, मौली गुइन, सुरेश टाइगर, मधु मनहर, केशनी साहू, तीशु शुक्ला, आरती शुक्ला, कमला चंद्रा, ओमप्रकाश दुबे, मनोज गुरुदीवान और राजकुमार राठौर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ऊर्जा रात्रे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्... छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेस चुनाव में वायरल VIDEO से बवाल; ‘फर्जी वोटिंग’ के आरोपों ने मचाई खलबली..CBI... गांधी जयंती पर सड़क पर अनोखा विरोध; जर्जर NH-43 की धूल से परेशान लोगों ने राहगीरों को बांटे मास्क! बिलासपुर के केंद्रीय जेल में मोबाइल लेकर जा रहे थे युवक..जेल प्रहरी ने रोका तो कर दी मारपीट, भेजे गए... कोटा के कोरी डैम में पर्यटकों से लूट का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार..नाबालिग भी पकड़ा गया!