BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना रतनपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक घर और सदगुरु कबीर आश्रम में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नकदी समेत करीब 2 लाख 14 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ढोलपारा निवासी बलराम बरगाह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रात में घर का दरवाजा बंद कर सोया था। सुबह उठने पर दरवाजा खुला मिला। घर में रखी पेटी से चांदी के लच्छे, ब्रेसलेट, चांदी की चेन, चूड़ा, सोने का मंगलसूत्र, फुल्ली, टॉप समेत करीब 10-12 साड़ियां गायब थीं। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई। इसी दौरान सदगुरु कबीर आश्रम के प्रेमदास शास्त्री ने भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आश्रम के कमरे का ताला तोड़कर करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का छत्र, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है, चोरी कर लिया गया। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पांडेय ने आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति सोने-चांदी के सामान को कम कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बलराम बरगाह के घर और सदगुरु कबीर आश्रम में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और अन्य सामान बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकुमार केंवट (35), पिता बेदप्रसाद केंवट, निवासी ढोलपारा करैहापारा रतनपुर और जोतराम केंवट (28), पिता धनीराम केंवट, निवासी खाल्हेपारा करैहापारा रतनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्... छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेस चुनाव में वायरल VIDEO से बवाल; ‘फर्जी वोटिंग’ के आरोपों ने मचाई खलबली..CBI... गांधी जयंती पर सड़क पर अनोखा विरोध; जर्जर NH-43 की धूल से परेशान लोगों ने राहगीरों को बांटे मास्क! बिलासपुर के केंद्रीय जेल में मोबाइल लेकर जा रहे थे युवक..जेल प्रहरी ने रोका तो कर दी मारपीट, भेजे गए... कोटा के कोरी डैम में पर्यटकों से लूट का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार..नाबालिग भी पकड़ा गया!