ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत: नाबालिग ने किया फायर! महिला समेत दो घायल..लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में पारिवारिक विवाद के दौरान एक नाबालिग ने भरमार बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर मौजूद महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ग्राम मटियारी के शिकारी मोहल्ले की है। मोहल्ले में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग का अपने चाचा अल्ताफ के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले आशीष शिकारी उम्र 21 वर्ष अपने दादी अशोक बाई के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद जारी रहा। इसी दौरान नाबालिग ने अपने दादा रामशरण के घर से उनकी लाइसेंसी भरमार बंदूक उठाई और जमीन की ओर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान निकले छर्रे से आशीष और अशोक बाई घायल हो गए। घायलों ने घटना की सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग को हिरासत में ले लिया और लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया। घायल आशीष और अशोक बाई का इलाज कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 110 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...