ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सौतेले बाप की हैवानियत, 2 साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या, मां ने दिया साथ, आरोपी गिरफ्तार……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेले पिता ने महज 2 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि इस घिनौनी वारदात में बच्चे की मां भी उसके साथ मिली हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र के हीरापुर सतनामीपारा इलाके का है। यहां रहने वाला आरोपी आकिब खान अपनी पत्नी रेशमी ताम्रकार और उसके 2 वर्षीय बेटे के साथ रह रहा था। जानकारी के अनुसार, आकिब पिछले 15 दिनों से मासूम बच्चे के साथ लगातार मारपीट कर रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से कई दिनों तक उसे प्रताड़ित किया और घटना वाले दिन हाथ-मुक्कों से इतनी बुरी तरह पीटा कि बच्चे की मौत हो गई। घटना सामने आने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी आकिब खान के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही बच्चे की मां रेशमी ताम्रकार को सहयोगी होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....