ChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर: शारीरिक बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के करैहापारा में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान नंदकिशोर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नंदकिशोर सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच बाथरूम जाने के लिए उठा था, लेकिन इसके बाद उसने अपने कमरे में सीलिंग फैन से नायलॉन की रस्सी बांधकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता तब चला जब सुबह एक चरवाहा नंदकिशोर के घर पहुंचा। उसने कमरे में नंदकिशोर की लटकती हुई लाश देखी और तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन घबरा गए और उन्होंने तुरंत रतनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर आगे की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि नंदकिशोर लंबे समय से किसी शारीरिक बीमारी से परेशान था। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि उसने बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नंदकिशोर ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार....... सर्चिंग अभियान के दौरान शहीद हुए CRPF इंस्पेक्टर, बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे से देश मे... बिलासपुर; जेल निर्माण ने बढ़ाई किसानों की चिंता, दशकों पुराना रास्ता बंद बढ़ा खतरा.... डिप्टी डायरेक्टर पर महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज..... छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा का शेड्यूल जारी..... VIDEO; बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में डिस्चार्ज को लेकर हंगामा, वायरल वीडियो ने खोली अव्यवस्था की पो... काम का झांसा देकर बुलाया, फिर की हैवानियत, शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार...... बिलासपुर; संपत्ति की लालच में रिश्तों की मर्यादा तार-तार मां-बुआ ने रोका अस्थि विसर्जन, श्मशान से अस... VIDEO; बिलासपुर में ठेले पर फल्ली बेच रहे युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात...... बिलासपुर; कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 पत्ती ताश से जुआ खेलाते 7 आरोपी गिरफ्तार.....