BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मरहीमाता दर्शन को आए 6 श्रद्धालु बाढ़ में बहे…3 मासूमों की मौत..एक अब भी लापता, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु बाढ़ के पानी में बह गए। हादसा कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र के भनवारटंक मरहीमाता मंदिर के पास हुआ, जहां बलौदाबाजार जिले के बिटकुली गांव से ध्रुव परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ मंदिर दर्शन करने पहुंचा था। दिनभर पूजा-अर्चना और भोजन के बाद सभी लोग शाम को लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी और जंगल में तेज बारिश होने लगी और मंदिर के पास से गुजरने वाले नाले में अचानक बाढ़ आ गई। कुछ ही देर में पुलिया पर पानी बहने लगा। खतरे को देखते हुए बस चालक ने श्रद्धालुओं को बस से उतारकर पैदल पुल पार करने की सलाह दी। इसी बीच छह लोग नाले के तेज बहाव में बह गए। परिवार और ग्रामीणों की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मितांश ध्रुव (5), गौरी ध्रुव (13), मुस्कान ध्रुव (12) और बलराम ध्रुव (45) पानी में बह गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीन बच्चों के शव बरामद किए गए, जबकि बलराम की देर रात तक तलाश जारी रही। रात में तेज बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा, जिसे मंगलवार सुबह फिर से शुरू किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों के शव टेंगनमाड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाए गए, जहां पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें देर रात कोटा भेजा गया। हादसे के दौरान मौजूद परिवार की महिलाएं अपने बच्चों और परिजनों को बहते देख चीख-पुकार करती रहीं। गमगीन माहौल को देखते हुए महिलाओं को घर भेज दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बिटकुली और परसदा गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। भनवारटंक का यह नाला सामान्य दिनों में सूखा रहता है, लेकिन पहाड़ी और जंगल में बारिश होते ही अचानक उफान पर आ जाता है। सोमवार को भी लगातार हो रही बारिश ने हालात को और बिगाड़ दिया, जिससे बचाव अभियान में भी बाधा आई। देर रात तक रेस्क्यू टीम और एसडीआरएफ लापता युवक बलराम की तलाश में जुटी रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...