ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ऑफिस में महिला अधिकारी पर हमला: हेडमास्टर ने टेबल पर पटककर दबाया गला..CCTV फुटेज वायरल, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

CG NEWS; छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व माध्यमिक शाला परसदा के हेडमास्टर राजन बघेल ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) धनेश्वरी साहू के साथ कार्यालय में मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हेडमास्टर को महिला अधिकारी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। घटना सोमवार की है जब हेडमास्टर राजन बघेल अपने सीआर में श्रेणी निर्धारण कराने के लिए अभनपुर स्थित BEO कार्यालय पहुंचे थे। वहां किसी कार्य को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि हेडमास्टर ने गुस्से में टेबल पर फाइल पटक दी और महिला अधिकारी से हाथापाई करते हुए उनका गला दबा दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हेडमास्टर और BEO के बीच पहले तीखी बहस हुई, फिर दोनों ने एक-दूसरे के सामने फाइलें पटक दीं। इसके बाद हेडमास्टर ने महिला अधिकारी को धक्का देकर टेबल पर गिरा दिया और उनके सिर पर फाइल से वार करते हुए गला दबाने की कोशिश की।

हेडमास्टर निलंबित…..

घटना के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर हेडमास्टर को कार्यालय से बाहर निकाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक ने तत्काल प्रभाव से राजन बघेल को निलंबित कर दिया।

FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार….

महिला BEO धनेश्वरी साहू ने अभनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हेडमास्टर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...