ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

घरेलू विवाद में पति का खूनी हमला; पत्नी की मौत..मां और बहन घायल!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां और बहन का इलाज जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति रामेश्वर साहू ने कमरे के भीतर अपनी पत्नी सुकृता साहू पर चापड़ से हमला किया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने आई मां सांवन साहू और बहन निर्मला साहू पर भी आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर दिया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर डायल 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सुकृता साहू की मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। पत्नी की शिकायत पर आरोपी एक वर्ष पूर्व भी जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ में विवाद का कारण चरित्र शंका और पैसों की मांग बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!