BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! जंगल भीतर चल रहा था अवैध उत्खनन..10 बड़ी गाड़ियां बनी शासकीय संपत्ति..हुई राजसात की कार्यवाही, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर वन मंडल ने जंगल के अंदर अवैध उत्खनन करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगी 10 बड़ी गाड़ियों को राजसात कर लिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन कायम करने के और माफियाओं के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई के निर्देश के तहत यह अब तक की बड़ी कार्रवाई है, जिसमें किसी भी राजनीतिक दबाव में आए बगैर समस्त कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जब्ती और राजसात करने की कार्रवाई की गई है। प्रशिक्षु आईएफएस और प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार ने यह कार्रवाई की है। 30 सितंबर 2024 को रतनपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत गश्त में निकली टीम को धोबघाट में अरपा नदी के किनारे पोकलेन से अवैध रूप से उत्खनन और हाइवा द्वारा अवैध परिवहन की सूचना मिली।

सूचना पर प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार के निर्देश पर टीम ने छापा मारा, तब मौके पर पोकलेन और रास्ते में रेत से भरी हाइवा गाड़ियां मिली। बता दें की यें पूरा क्षेत्र संरक्षित वनों से घिरा हुआ है, जहां अवैध खनन या परिवहन प्रतिबंधित है और कानूनन जुर्म है। टीम द्वारा वाहन चालकों से खनन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालकों द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिसके बाद वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई, जिसमें वाहनों के कागजात की जांच, वाहन मालिकों को नोटिस और सुनवाई भी, जिसमें आरोपी पक्ष का बयान भी दर्ज किया गया। वाहन मालिकों द्वारा अवैध खनन और परिवहन की बात लिखित में स्वीकार की गई, साथ ही जांच में भी सरंक्षित वन के भीतर अवैध खनन और परिवहन स्पष्ट था। पूरे सवा महीने चली कानूनी प्रक्रियाओं के बाद प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत सभी 10 वाहनों को राजसात कर शासकीय संपत्ति घोषित करने का आदेश पारित किया।

इन वाहनों को किया गया राजसात…..

01. हाइवा क्रमांक CG 10-AE 9073 मालिक प्रतीक गुप्ता, धनेश्वर कोटा।

02. हाइवा क्रमांक CG-10 BG 9028 मालिक चित्रांशु वर्मा, सुशील बिलासपुर।

03. हाइवा क्रमांक CG-10 BT 7814 मालिक चित्रांशु वर्मा, सुशील बिलासपुर।

04. हाइवा क्रमांक CG-10 AD 8456 मालिक शिवम दुबे, रंजन दुबे कोटा।

05. हाइवा क्रमांक CG-10 BT 6694 मालिक सतीश साहू नंगोई।

06. हाइवा क्रमांक CG-28 N 7924 मालिक रवि गुप्ता।

07. ट्रेक्टर क्रमांक CG-10 BT 1627 मालिक मोनू जायसवाल, रोहित।

08. ट्रेक्टर क्रमांक CG -10 BH 3157 मालिक सावन कुमार, रमेश।

09. एक पोकलेन क्रमांक SANY22SY 140 Q 000/51 मालिक पिंटू केशरवानी बेलगहना।

10. एक बाइक क्रमांक CG 10 BO 0764 मोनू जायसवाल।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में स्कूल में नशे में शिक्षक का वीडियो वायरल : 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा, पीएम मो... सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर मंत्री केदार का हमला : बोले- कांग्रेस ने कभी नहीं की बस्तर की चिंता साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा..महापौर की जानकारी पर भी उठा... मालिक इलाज के लिए बाहर गया तो बिलासपुर के राजीव प्लाजा से कर्मचारियों ने साफ कर दी मोबाइल दुकान..15-... बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्...