Raftaar News Cg

सीपत थाना क्षेत्र में निजात अभियान के तहत की जा रही जोरों से कार्यवाही….? डेढ़ किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार….!

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक विशेष किशोर पुलिस इकाई सीडी लहरें के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में एसीसीयु व सीपत थाना स्टाफ द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना मिलते ही घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मटियारी निवासी प्रीतम शिकारी मटमैला थैला के अंदर प्लास्टिक पन्नी में 1 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 12000 रखा था एवं मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 10 एएक्स 6696 कीमती 20000 कुल कीमती 32000 उक्त संबंध में व्यक्ति को दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त समय दिया गया, किंतु आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया ।

ये है आरोपी:-

प्रीतम शिकारी पिता भोली शिकारी उम्र 20 साल निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. 

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

निरीक्षक हरिश्चंद्र टांडेकर, सहायक उपनिरीक्षक शिव सिंह बक्साल, आरक्षक शरद साहू, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, प्रदीप सोनी, प्रधान आरक्षक 96 देवमुन पुहुप, आरक्षक बोधुराम, निखिल राव जाधव।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...